प्रियंका गांधी बोलीं- RSS के सख्त खिलाफ थे पटेल, BJP के श्रद्धांजलि देने से खुशी होती है

Last Updated 31 Oct 2019 12:37:59 PM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें याद किया और भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि पटेल राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सख्त खिलाफ थे और आज सत्तारूढ़ पार्टी को उन्हें श्रद्धांजलि देते देख बहुत खुशी होती है।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)

उन्होंने यह दावा भी किया कि भाजपा का अपना कोई स्वतंत्रता सेनानी महापुरुष नहीं है।     

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘सरदार पटेल कांग्रेस के निष्ठावान नेता थे जो कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित थे। वह जवाहरलाल नेहरू के करीबी साथी थे और आरएसएस के सख़्त ख़िलाफ थे। आज भाजपा द्वारा उन्हें अपनाने की कोशिशें करते हुए और उन्हें श्रद्धांजलि देते देख कर बहुत ख़ुशी होती है।’’     

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के इस कदम से दो चीजें स्पष्ट होती हैं। पहला यह कि उनका अपना कोई स्वतंत्रता सेनानी महापुरुष नहीं है। तकरीबन सभी कांग्रेस से जुड़े थे। दूसरा, सरदार पटेल जैसे महापुरुष को एक न एक दिन उनके शत्रु भी नमन करने लग गए।’’

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment