देश भर में र्ह्षोल्लास के साथ मनायी गयी दीपावली

Last Updated 28 Oct 2019 11:34:28 AM IST

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दीपावली का पर्व रविवार को देश भर में हषरेल्लास के साथ तथा पारंपरिक तरीके से मनाया गया।


राजधानी दिल्ली में बाजारों में सुबह से काफी भीड़ देखी गयी और लोग पूजा का समान खरीदते देखे गये।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने इस अवसर पर देशवासियों को बधाई दी।

मोदी ने  देश की सरहदों की सुरक्षा में जुटे वीर जवानों के साथ रविवार को दीपावली का पर्व मनाया और मिठाईयां बांटी।  प्रधानमंत्री आज जम्मू.कश्मीर के राजौरी गए और वहां जवानों के साथ बातचीत की और उन्हें दीपावली की मिठाई खिलाई।

मोदी ने एक ट्वीट में लिखा,‘‘ दीपावली उस समय बहुत ही आनंदमय होती है जब यह देश के जाबांज जवानों के साथ मनाई जाती है।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात कर दीपावली की बधाई दी।

इस बार राजधानी में दिल्ली सरकार ने इको फ्रेंडली तरीके से दिपावली त्योहार मानाने के लिये विशेष लेजर लाईट शो का आयोजन किया। यह लेजर शो कनॉट प्लेस में मंगलवार तक चलेगा। दिल्ली सरकार ने शहर के लोगों से प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए सामुदायिक लेजर दिवाली का हिस्सा बनने की अपील की

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दीपावली का पर्व बच्चों के साथ मिलकर मनाया और कहा कि प्रकाश पर्व को मिलजुल कर मनाने के साथ पर्यावरण का भी ध्यान दें।  पटेल ने राजभवन में प्रदेश के मंत्रियों, गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने बच्चों को उपहार स्वरूप मिष्ठान वितरित किया तथा सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।  

उत्तर प्रदेश के पौराणिक एवं ऐतिहासिक तीर्थ स्थल चित्रकूट में दीपावली के मौके पर तड़के से ही लाखों श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाई और कामदगिरि की परिक्रमा कर दीप दान किया।

जिला अधिकारी शेषमणि पांडे के मुताबिक बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदाकिनी में लगाकर कामदगिरि की परिक्रमा करने के लिए यहां पहुंच रहे हैं । श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा आदि के पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं। शाम तक करीब 30 लाख श्रद्धालुओं के मंदाकिनी में डूबकी लगाने की संभावना थी।

मान्यताओ के अनुसार प्रभु श्री राम रावण को मारने एवं लंका पर विजय करने के बाद सबसे पहले अपने पुष्पक विमान से चित्रकूट आए थे और यहां पर मंदाकिनी नदी और कामदगिरि में दीपदान किया था। उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश की सीमा में स्थित चित्रकूट एक पौराणिक तीर्थ स्थल है जहां प्रभु श्री राम ने अपने वनवास के 14 वर्षों में साढे 11 वर्ष बिताए थे। इसी रामघाट में तुलसीदास जी को प्रभु श्री राम के दर्शन हुए थे। मान्यताओं के अनुसार  जी ने सृष्टि की रचना भी चित्रकूट से ही शुरू की थी । आज भी ब्रम्हा जी द्वारा स्थापित कुंड जहां पर उन्होंने हवन किया था, स्थित है। कुंड इतने बड़े बड़े हैं कि उसमें हाथी तक को उतारा जा सकता है।

चित्रकूट के संत राजकुमार दास ने बताया कि आज के दिन मंदाकिनी नदी में दीपदान करने एवं कामदगिरि की परिक्रमा लगाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और प्रभु श्री राम उनकी मनोवांछित कामना को पूरा करते हैं । अनादिकाल से मान्यता है कि दीपावली के दिन प्रभु श्री राम मां जानकी एवं भाई लक्ष्मण के सहित चित्रकूट में वास करते हैं। रामघाट कामदगिरि पर्वत के अलावा हनुमान धारा जानकी कुंड लक्ष्मण पहाड़ी सती अनुसुइया आश्रम गुप्त गोदावरी में भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और पूजा अर्चना की।

मध्यप्रदेश में भी दीपावली त्योहार हषरेल्लास के साथ मनाया गया। ठंड और बारिश के कारण बाजारों में अपेक्षाकृत रौनक कम रही। जहां परंपरागत तरीके से दीपावली मनाने की तैयारियां चल रही हैं, वहीं राजधानी भोपाल समेत अनेक स्थानों पर हल्की बारिश और बादल छाए रहने से ठंडक बढ़ गयी है। हल्की बारिश और धूप नहीं खिलने के कारण कुछ समय के लिए बाजार में रौनक प्रभावित होती हुयी नजर आयी। हालांकि दीपावली का उत्साह भी लोगों के मन मष्तिस्क पर हावी है। दीपावली के मद्देनजर बाजार रंगारंग लाइटों और उपभोक्ता वस्तुओं से सजे हुए हैं। शुक्रवार को धनतेरस के एक दिन पहले से ही बाजारों में जमकर खरीदारी हुयी और यह क्रम आज तक बना हुआ है। लोगों में मिट्टी से निर्मित दीयो और लक्ष्मी, गणेश एवं गोवर्धन की प्रतिमाओं को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचल झाबुआ और आलिराजपुर जिले में बडे ही उत्साह एवं उमंग के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया गया। पांच दिवसीय दीपावली पर्व पर झाबुआ और आलिराजपुर जिले में बडी संख्या में लोगों ने चांदी, सोना, बर्तन, कपडे, वाहन, इलेक्टिक सामान खरीदा और वही फटाके और मिठाइयां भी खूब बिकी। बाजार में काफी रौनक रही, रंगोली, सहित दीपावली पूजन सामग्री दीये भी खूब बिकें। बाजार में पिछले तीन चार दिनों से खूब रौनक छाई । लोगों के द्वारा घरों पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी

बिहार में अंधकार पर प्रकाश के विजयोत्सव का पर्व दीपावली आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दीपावली के मौके पर मंदिरों और बाजार को आकषर्क ढंग से सजाया गया है। विभिन्न मंदिरों में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मिठाई की दुकानों में भी काफी भीड़ देखी गयी। बाजार लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों, फूलों, सजावटी सामानों, पटाखों और घरौदों से सजा है। हर उम्र के लोग दिनभर खरीददारी के बाद अपने घरों को रंग बिरंगे बल्बों, मोमबत्ती, दीये और रंगोली के जरिये सजाने में व्यस्त रहे।

बिहार में कई विद्यालयों ने पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर पटाखों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। लोगों को उनकी गाढ़ी कमाई पटाखों पर बर्बाद नहीं करने के लिए जागरूक किया गया।

राजस्थान में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रौशनी के पर्व दीपावली पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

इस अवसर पर श्री मिश्र ने प्रदेश के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व उनके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आये।श्री गहलोत ने कहा कि रौशनी का पर्व सबके जीवन को उज्ज्वल करता है। इस मौके उन्होंने सभी से वंचितों के जीवन में समृद्धि लाने के लिए सांप्रदायिक सछ्वाव और भाईचारे के लिए काम करने का आग्रह किया। उन्होंने घर से दूर सीमा पर देश की रक्षा कर रहे सैनिकों को भी दीपावली की बधाई दी।

गुजरात के सभी शहरों दीपावली त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। यहां प्रकाश का पर्व दीपावली रमा एकादशी से लाभ पंचमी नौ दिनों तक मनाया जाएगा। राज्य भर के सभी शहरों में दीपावली का त्यौहार रविवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। गुजरात में दीपावली पर्व की शुरूआत रमा एकादशी गुरूवार से हो गयी। शुक्रवार को वाघ बारस और धन तेरस मनायी गयी।

शनिवार को रूप चौदस, काली चौदस मनाने के बाद आज रविवार को दीपावली, सोमवार को नववर्ष पर एक दूसरे के घर जाकर नववर्ष की बधाईंयां देने का दौर लाभ पंचमी शुक्रवार एक नवंबर तक चलेगा।

इसी बीच मंगलवार को भाई दूज मनायी जाएगी। इस मौके पर राज्यभर में मंदिरों, घरों, पुलों और दीवारों को रोशनी से सजाया गया है।


 

वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment