बसपा को एक और झटका, करतार सिंह भड़ाना भाजपा में शामिल

Last Updated 18 Oct 2019 01:06:24 PM IST

हरियाणा के पूर्व मंत्री और तीन बार के विधायक करतार सिंह भड़ाना शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी(बसपा) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में शामिल हो गए।


बसपा के पूर्व मंत्री और विधायक करतार सिंह भड़ाना भाजपा में शामिल हो गए

पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने भाजपा मुख्यालय में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

अरुण सिंह ने इस मौके पर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर मैंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। देशहित के आगे कुछ भी नहीं है। कश्मीर से अुनच्छेद 370 हटाने के मसले पर मोदी सरकार का समर्थन करता हूं और इससे प्रभावित होकर मैं भाजपा में शामिल हुआ, क्योंकि भाजपा ही देश को आगे ले जा सकती है।"

आईएएनएस
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment