महाराष्ट्र : 370 तिरंगा झंडों से हुआ अमित शाह का स्वागत

Last Updated 08 Oct 2019 05:25:47 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मंगलवार को यहां भव्य स्वागत किया गया। वह यहां मुंडे बहनों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की ताकत दिखाने आए।


भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे, उनकी बहन और सांसद प्रीतम मुंडे और अन्य लोगों के साथ-साथ जम्मू एवं कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाने के प्रतीक के रूप में 370 तिरंगा झंडा लेकर आए लोगों ने किया।

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे और अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में मंच पर उन्होंने श्रद्धेय संत भवनबाबा की तस्वीर की आरती उतारी और उसके बाद पारंपरिक फेटा (पगड़ी) पहनी।



शाह यहां विशेष रूप से मुंडे बहनों द्वारा वार्षिक दशहरा रैली में शामिल होने आए थे। यह जिला पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे के परिवार का गढ़ है।

आईएएनएस
बीड (महाराष्ट्र)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment