देशभर में दशहरे की धूम, राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने देश को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

Last Updated 08 Oct 2019 01:56:39 PM IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देशवासियों को पावन पर्व दशहरा और विजयदशमी की शुभकामनायें दी और उनके सुख एवं समृद्धि की प्रार्थना की।


राष्ट्रपति ने लोगों को दशहरा की शुभकामनायें देते हुए एक ट्वीट में कहा, ‘‘दशहरा पर्व पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं। यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का उत्सव है। इस पर्व के माध्यम से हमें जीवन में ईमानदारी और सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। मेरी कामना है कि यह त्योहार देश के लोगों के लिए खुशियां और समृद्धि लेकर आए।’’


     
उप राष्ट्रपति ने दशहरा की शुभकामनायें देते हुए कई ट्वीट किये और कहा, ‘‘विजयदशमी के पावन पर्व पर देशवासियों को  हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह पर्व हमारे सनातन मूल्यों जैसे असत्य पर  सत्य की विजय; नारी की मेधा, क्षमता का सम्मान; लोकतांत्रि्क समावेशी  सहस्तित्व, समानता और सहिष्णुता के प्रति हमारी साझी आस्था का उत्सव है। आज के इस पावन अवसर पर अपने इन सनातन मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और संकल्प को दृढ़ करें। ’’  



नायडु ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का चरित मानवता के लिए सर्वकालिक, सार्वभौमिक आदर्श प्रस्तुत करता है। उनकी कथा देश और समुदायों की संकीर्ण सीमाओं से ऊपर, सुदूर देशों की विभिन्न भाषाओं में प्रचलित है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनायें दी। श्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘विजयादशमी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।’’ प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में दशहरा मेले का एक वीडियो भी जोड़ा।


     
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विजयदशमी की शुभकामनायें देते हुए कहा, ‘‘ विजयादशमी का महापर्व हमारी महान सांस्कृतिक परम्परा का द्योतक है। यह पर्व अन्याय पर न्याय, अहंकार पर विनयशीलता की विजय तथा मानवीय आदशरें की उत्कृष्टता का प्रतीक है। आप सभी को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं।’’
   
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दशहरा के अवसर पर बधाई दी और कहा, ‘‘विजयदशमी की पावन पर्व पर आप सभी को शुभकामनायें।’’

गृह मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर ट्वीट किया, ‘‘विजयदशमी का पर्व प्रत्येक के जीवन में प्रसन्नता, शांति और समृद्धि लायें।’’‘

विदेशमंत्री एस. जयशंकर ने दशहरा की शुभकामनाये देते हुए ट्वीट किया, ‘‘विजयदशमी की शुभ उत्सव पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें।’’
 

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment