मोदी ने साबरमती आश्रम में राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की
Last Updated 02 Oct 2019 08:23:25 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां साबरमती आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 150वीं जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
![]() मोदी ने साबरमती आश्रम में राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुष्पांजलि अर्पित की, साबरमती आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी संग्रहालय गए और छात्रों से संवाद किया। मोदी इसके साथ ही आश्रम स्थित गांधीजी के आवास हृदय कुंज भी गए।
मोदी ने आगंतुक पुस्तिका में अपने विचार भी लिखे। वह आश्रम में करीब 20 मिनट रुके। उनके साथ गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे।
गांधी ने आश्रम की स्थापना दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद 1917 में की थी और वह वहां पर 1930 तक रहे। वह 1930 में वहां से दांडी यात्रा पर निकले और कहा कि वह आश्रम तभी लौटेंगे जब भारत को स्वतंत्रता मिल जाएगी।
| Tweet![]() |