विजयन से मिले राहुल, बाढ़ राहत-पुनर्वास पर की चर्चा
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से यहां मुलाकात की और राज्य में बाढ़ राहत और पुनर्वास के प्रयासों को लेकर चर्चा की।
![]() कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन |
विजयन से यहां केरल भवन में मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा, "राज्य में बाढ़ राहत और पुनर्वास के प्रयासों के मुद्दे पर चर्चा हुई।"
उन्होंने कहा कि राज्य के कई दूसरे मुद्दों पर भी बातचीत हुई।
राहुल गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत के संदर्भ में उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार पूरा प्रयास कर रही है और केंद्र से भी बातचीत चल रही है।
इसके अलावा, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 766 के वन क्षेत्र से जुड़े हिस्से पर रात के समय यातायात प्रतिबंध से केरल में लोगों को हो रही दिक्कतों के बारे में भी चर्चा की।
विजयन से राहुल गांधी की मुलाकात के दौरान कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।
| Tweet![]() |