भारत के तट क्षेत्रों में पड़ोसी देश के आतंकवादियों के हमले से इनकार नहीं किया जा सकता: राजनाथ सिंह

Last Updated 27 Sep 2019 04:20:29 PM IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पड़ोसी देश के आतंकवादियों द्वारा भारत के समुद्री रास्तों और तटों का इस्तेमाल आतंकवादी हमलों के लिए किए जाने से इनकार नहीं किया जा सकता लेकिन हम तटीय और समुद्री रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)

केरल के कोल्लम में माता अमृतानंदमयी देवी के 66वे जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सिंह ने कहा कि भारत उन्हें चैन से रहने नहीं देगा जो उसे परेशान करेंगे। रक्षा मंत्री पुलवामा हमले के बाद वायु सेना द्वारा बालाकोट में आतंकवादियों को निशाना बनाकर किए गए हमले का हवाला दे रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते हैं कि हमारे पड़ोसी देश के आतंकवादी हमारे तटों पर बड़े हमले कर सकते हैं जो कि कच्छ से केरल तक फैला है। एक रक्षा मंत्री के तौर पर मैं यह आस्त करना चाहता हूं कि हमारे देश की समुद्री रक्षा पूरी तरह से मजबूत है।’’     

सिंह ने कहा, ‘‘हम पूरी तरह से तटीय और समुद्री रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’       

पुलवामा हमले के संबंध में उन्होंने कहा कि हमारे देश का कोई भी नागरिक हमारे सैनिकों द्वारा दी गई कुर्बानी को नहीं भूल सकता है।’’       

सिंह ने कहा, ‘‘ आप जानते हैं कि पुलवामा हमले के कुछ दिन बाद, हमारी वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में हमले किए। हम किसी को परेशान नहीं करते हैं लेकिन अगर कोई हमें परेशान नहीं करे तो हम उन्हें चैन से नहीं बैठने देंगे।’’  उन्होंने कहा, ‘‘वैसा देश जो अपने सैनिकों की कुर्बानी याद नहीं करता, उसे इस दुनिया में कहीं आदर नहीं मिलता है।’’     

    
सिंह ने कहा कि यह न भूलें कि जिन सैनिकों ने देश के लिए कुर्बानी दी, उनके भी माता-पिता हैं। हम उनके साथ खड़े हैं और सैनिकों के परिवारों द्वारा दी गई कुर्बानी का सम्मान करते हैं।’’ 
 

भाषा
कोल्लम


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment