दिल्ली आ रहे किसानों को पुलिस ने यूपी सीमा पर रोका, एनएच 9 पर भारी जाम
Last Updated 21 Sep 2019 01:40:20 PM IST
अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए हजारों की संख्या में किसानों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश सीमा पर रोक दिया है, जिससे दिल्ली-उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय राजमार्ग 9 (24) पर भारी जाम लग गया है।
![]() |
दो घंटे से लगे जाम के कारण लोगों को गाजियाबाद से दिल्ली आने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात है।
एनएच-9 पर दिल्ली की तरफ आने वाले ट्रैफिक को बंद कर दिया गया है, जिसकी वजह से लोग वहां फंस गए हैं।
किसान दिल्ली में प्रवेश करना चाह रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें ऐसा करने से रोक रही है।
| Tweet![]() |