पीड़िता की आत्मदाह की धमकी, जनता के दबाव में हुई चिन्मयानंद की गिरफ्तारी: प्रियंका

Last Updated 20 Sep 2019 12:47:47 PM IST

बलात्कार के आरोप में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को कहा कि पीड़िता की आत्मदाह करने की धमकी और जनता और मीडिया की ओर से बने दबाव के कारण उत्तर प्रदेश सरकार यह कार्रवाई करने को विवश हुई।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)

प्रियंका ने ट्वीट कर आरोप लगाया, ‘‘भाजपा सरकार की चमड़ी इतनी मोटी है कि जब तक पीड़िता को ये न कहना पड़े कि मैं आत्मदाह कर लूंगी, तब तक सरकार कोई एक्शन नहीं लेती।’’     
उन्होंने कहा, ‘‘यह जनता और पत्रकारिता की ताकत थी कि विशेष जांच दल को भाजपा नेता चिन्मयानंद को गिरफ़्तार करना पड़ा।’’     

प्रियंका ने यह भी कहा, ‘‘जनता ने सुनिश्चित किया कि बेटी बचाओ केवल नारों में न रहे बल्कि धरातल पर उतरे।’’      

गौरतलब है कि शाहजहांपुर के एक लॉ कॉलेज की छात्रा के यौन शोषण के आरोपों से घिरे स्वामी चिन्मयानंद को एसआईटी ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।      

पीड़ित छात्रा ने कहा था कि स्वामी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment