जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया पुंछ जिले में सीजफायर का उल्लंघन

Last Updated 16 Sep 2019 10:06:05 AM IST

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे गांवों और अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तान की सेना ने मोर्टार के गोले दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।


अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से रविवार रात मोर्टार के गोले दागे जाने की घटना के दौरान सेना के कुछ जवान घायल हो गए।      

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार देर रात करीब साढे दस बजे मेंधर सेक्टर के बालाकोट क्षेत्र में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू की और मोर्टार के गोले दागे। भारतीय सेना के जवानों ने इसका माकूल जवाब दिया।    

अधिकारियों ने बताया कि सेना का एक दल नियंत्रण रेखा पर सतर्क बैठा था, उसी दौरान उनके निकट मोर्टार के गोलों से विस्फोट हुआ जिससे ‘‘कुछ सैनिक’’ घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को तत्काल सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

भाषा
जम्मू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment