कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, जश्न मनाने की बजाय भरोसा बनाए सरकार

Last Updated 07 Sep 2019 04:13:42 PM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि अपने दूसरे कार्यकाल के सौ दिन पूरा होने पर जश्न मनाने की तैयारी कर रही भारतीय जनता पार्टी सरकार को आर्थिक हकीकत पर पर्दा डालने की बजाय अर्थव्यवस्था में भरोसा बनाने के लिए काम करना चाहिए।




कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)

वाड्रा ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘भाजपा सरकार सौ दिन का जश्न मनाने जा रही है। लेकिन ऑटो सेक्टर, ट्रांसपोर्ट सेक्टर, माइनिंग सेक्टर को तो ये जश्न बर्बादी के जश्न जैसा लगेगा। हर सेक्टर से एक के बाद एक प्लांट बंद होने और नौकरियाँ जाने की खबर आ रही हैं। वक़्त जश्न मनाने की बजाय अर्थव्यवस्था में भरोसा बनाने का है। क्या सरकार के पास ये सच स्वीकारने का साहस है?’’



इसके साथ ही उन्होंने एक न्यूज चैनल में चल रही खबर का वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें कहा जा रहा है कि सरकारी आंकडों के अनुसार सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर लगातार घट रही है। देश सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा है। ऑटो सेक्टर में आ रही भारी गिरावट के कारण बंद करने पड़ रहे हैं प्लांट।

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment