जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान ने पुंछ में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारत की जवाबी कार्रवाई

Last Updated 07 Sep 2019 10:40:58 AM IST

पाकिस्तान ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम को उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की।


प्रतिकात्मक फोटो

रक्षा प्रवक्ता के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने आज सुबह लगभग सात बजकर 45 मिनट पर पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की।

उन्होंने कहा पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी करते हुए मार्टर से गोले दोगे। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी से अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान सूचना नहीं मिली है।  

इससे पहले एक सितंबर को पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में संघर्षविराम को उल्लंघन किया था।

वार्ता
जम्मू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment