राफेल विमानों की पहली खेप लेने फ्रांस जाएंगे रक्षा मंत्री, वायु सेना प्रमुख

Last Updated 22 Aug 2019 12:54:31 AM IST

रक्षा मंत्री राजनाथसिंह और वायु सेना प्रमुख बी एस धनोआ अगले महीने पेरिस जाएंगे और भारतीय वायु सेना के लिए 36 राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप प्राप्त करेंगे।


राफेल विमानों की पहली खेप

सूत्रों ने कहा कि 20 सितंबर को राफेल विमान सौंपने का कार्यक्रम हो सकता है जिसमें शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ राफेल की निर्माता दासॉल्ट एविएशन के वरिष्ठ अधिकारी भी रहेंगे।

सरकार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। रक्षा मंत्री राजनाथसिंह और वायु सेना प्रमुख बी एस धनोआ अगले महीने पेरिस जाएंगे और भारतीय वायु सेना के लिए 36 राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप प्राप्त करेंगे।     

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को द्विपक्षीय यात्रा पर फ्रांस रवाना होंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और मजबूत करने पर चर्चा होगी।

    

सूत्रों ने कहा कि भारतीय वायु सेना का उच्चस्तरीय दल पहले से पेरिस में है जो विमान सौंपने के लिए आयोजित समारोह को लेकर फ्रांस के अधिकारियों के साथ काम कर रहा है।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment