उन्नाव रेप कांड : सेंगर दिल्ली शिफ्ट, सोमवार को कोर्ट में पेशी
Last Updated 05 Aug 2019 04:27:00 AM IST
उन्नाव रेप कांड के मुख्य अभियुक्त कुलदीप सिंह सेंगर को उत्तर प्रदेश के सीतापुर जेल से दिल्ली लाया जा रहा है।
![]() उन्नाव रेप कांड के मुख्य अभियुक्त कुलदीप सिंह सेंगर (file photo) |
उन्हें सोमवार को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पेश किया जाना है।
दरअसल, शनिवार को कोर्ट ने सेंगर को सोमवार दोपहर पेश करने के लिए आदेश दिया था। इस प्रक्रिया में उसने सेंगर के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया था।
सुप्रीम कोर्ट ने रेप मामले को दिल्ली स्थानांतरित कर दिया है। साथ ही उसने 45 दिन में सुनवाई पूरी करने का आदेश दिया था।
उधर, सीबीआई ने सेंगर के आवास समेत दर्जन भर स्थानों पर रविवार को छापेमारी की। साथ ही उसने रेप मामले में अभियुक्त शशि सिंह के बेटे नवीन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
इस बीच रेप पीड़िता की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है, उसकी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
| Tweet![]() |