संजय सिंह ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, भाजपा में होंगे शामिल
Last Updated 30 Jul 2019 03:08:09 PM IST
कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
![]() संजय सिंह (फाइल फोटो) |
इसके साथ ही उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।
सिंह ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी पत्र लिखकर अपना इस्तीफ़ा भेजा।
उन्होंने बताया कि वह बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।
पच्चीस सितम्बर 1951 को जन्मे सिंह उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में माने जाते थे।
लोकसभा चुनाव में वह मेनका गांधी से चुनाव हार गये थे। वह 2014 से राज्यसभा के सदस्य थे।
| Tweet![]() |