अमरनाथ यात्रा के दौरान चार और तीर्थयात्रियों की मौत
Last Updated 24 Jul 2019 03:21:47 PM IST
दक्षिण कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए जा रहे तीर्थयात्रियों में से पिछले 24 घंटे में चार लोगों की मौत हो गई।
![]() अमरनाथ यात्रा (फाइल फोटो) |
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि एक जुलाई से शुरू हुई यात्रा के दौरान अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है।
अधिकारियों ने कहा कि तीर्थयात्रा के दौरान मंगलवार को तीन लोगों की मौत हुई और एक व्यक्ति की आज सुबह मृत्यु हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक 30 लोगों की मृत्यु हुई है। इनमें 26 तीर्थयात्री, दो सेवादार और दो सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।
| Tweet![]() |