कई राज्यों में बदले गवर्नर, आनंदीबेन बनीं यूपी की नई राज्यपाल

Last Updated 20 Jul 2019 02:58:22 PM IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को बड़ा फेर-बदल करते हुए मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त कर दिया।


आनंदीबेन पटेल (फाइल फोटो)

उन्होंने इसके अलावा पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, बिहार और नागालैंड में भी नए राज्यपाल नियुक्त किए।

राष्ट्रपति भवन ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा, "भारत के राष्ट्रपति ने निम्न नियुक्तियां करते हुए खुशी जाहिर की है। मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का स्थानांतरण कर उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया है।"

आनंदीबेन पटेल के स्थान पर लाल जी टंडन को लाया गया है, जो बिहार के राज्यपाल थे।

बिहार के राज्यपाल के तौर पर लाल जी टंडन के स्थान पर फागु चौहान को नियुक्त किया गया है।

इनके अलावा राष्ट्रपति ने जगदीप धनकर को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल तथा रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया है।

सरकार के प्रतिनिधि और नागा शांति वार्ता के वार्ताकार आर.एन. रवि को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

 

आईएएनएस
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment