राहुल की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ प्रभावित इलाकों में तत्काल बचाव कार्यों में मदद करें

Last Updated 16 Jul 2019 11:47:00 AM IST

देश के कई हिस्सों में आई भयावह बाढ़ पर चिंता जताते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रभावित इलाकों में तत्काल राहत और बचाव कार्य में जुट जाएं।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फाइल फोटो)

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा और मिजोरम में बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए हैं। जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।’’     

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मैं इन सभी राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं वे आम लोगों के राहत और बचाव कार्य में तत्काल जुटें।’’    

गौरतलब है कि बिहार और असम सहित कई राज्य भयावह बाढ़ का सामना कर रहे हैं।

बिहार के 12 जिलों में आई बाढ़ से अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 25 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
 

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment