केंद्र ने डॉक्टरों की हड़ताल और राजनीतिक हिंसा पर ममता सरकार से मांगी रिपोर्ट

Last Updated 15 Jun 2019 03:56:35 PM IST

केंद्र ने पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा और वहां चल रही डॉक्टरों की हड़ताल पर राज्य सरकार से अलग-अलग रिपोर्ट मांगी है।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंद्र ने शनिवार को यह कदम उठाया।    

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों की चल रही हड़ताल पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।       

राज्य में डॉक्टरों की हड़ताल से चिकित्सा सेवाएं चरमरा गई हैं। 

अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकने के लिए उठाए गए कदमों पर और दोषियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए इस तरह की घटनाओं की जांच के संबंध में भी राज्य सरकार से एक रिपोर्ट मांगी गई है।

राज्य में पिछले चार बरसों में राजनीतिक हिंसा में लगभग 160 लोग मारे गए हैं।       

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment