JEE Advanced Result 2019: जेईई एडवांस्ड रिजल्ट जारी, महाराष्ट्र के कार्तिकेय ने किया टॉप
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-रूड़की ने जेईई (एडवांस्ड),2019 के परिणाम की शुक्रवार को घोषणा की जिसमें महाराष्ट्र के गुप्ता कार्तिकेय चंद्रेश ने शीर्ष स्थान हासिल किया।
![]() प्रतिकात्मक फोटो |
परीक्षा के प्रथम और द्वितीय दोनों पेपर देने वाले कुल 1,61,319 परीक्षार्थियों में से 38,705 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। सफल परीक्षार्थियों में 5,356 लड़कियां हैं।
महाराष्ट्र के बल्लारपुर के गुप्ता कार्तिकेय चंद्रेश कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में प्रथम रहे। उन्हें 372 में से 346 अंक मिले हैं।
इलाहाबाद के हिमांशु गौरव सिंह ने दूसरा और दिल्ली के अर्चित बुबना ने तीसरा स्थान हासिल किया।
शबनम सहाय लड़कियों में शीर्ष पर रहीं। उन्हें 372 में से 308 अंक मिले हैं।
उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में सामान्य श्रेणी के 15,566, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 3,636, अन्य पिछड़ा वर्ग के 7,651, अनुसूचित जातियों के 8,758 और अनुसूचित जनजातियों के 3,094 परीक्षार्थी हैं।
देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए जेईई-मेन्स की परीक्षा आयोजित की जाती है और आईआईटी में दाखिले के लिए परीक्षार्थियों को जेईई-एडवांस्ड उत्तीर्ण करने की आवश्यकता होती है। जे
ईई-एडवांस्ड परीक्षा में बैठने के लिए जेईई मेन्स उत्तीर्ण करना आवश्यक है। जेईई-मेन्स का परिणाम अप्रैल में घोषित किया गया था।
| Tweet![]() |