यूपी की कानून-व्यवस्था और जंगलराज में ज्यादा फर्क नहीं: कांग्रेस

Last Updated 13 Jun 2019 12:04:22 PM IST

उत्तर प्रदेश के आगरा में बार काउंसिल की अध्यक्ष की हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा।


कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो)

कांग्रेस ने  दावा किया कि राज्य की कानून-व्यवस्था और जंगलराज में ज्यादा अंतर नहीं रह गया है।     

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में अजय सिंह बिष्ट (योगी) की सरकार की नाक के नीचे, दिन दहाड़े बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्षा की गोली मार कर हत्या। जंगलराज और भाजपा शासित उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में अब ज्यादा फर्क़ नहीं बचा!’’    

गौरतलब है कि आगरा में बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई।

एक स्वागत समारोह में ही दिनदहाड़े अध्यक्ष को गोली मार दी गई।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment