Cyclone Vayu: कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले राहुल, गुजरात में मदद के लिए रहें तैयार
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में चक्रवाती तूफान ‘वायु’ की आशंका को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लोगों की मदद के लिए तैयार रहने को कहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो) |
राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘चक्रवात ‘वायु’ गुजरात तट के करीब पहुंचने वाला है। मैं गुजरात के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे इसके रास्ते में आने वाले सभी क्षेत्रों में मदद के लिए तैयार रहें। मैं चक्रवाती तूफान से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों के सभी लोगों की सुरक्षा और कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।’’
मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में हवा के कम दबाव की स्थिति गहराने के कारण उत्पन्न चक्रवाती तूफान ‘वायु’ 13 जून की सुबह तक गुजरात पहुंच जायेगा जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है।
प्रशासन ने पर्यटकों से सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा है।
चक्रवात 'वायु' गुजरात तट के करीब पहुँचने वाला है। मै गुजरात के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे इसके रास्ते में आने वाले सभी क्षेत्रों में मदद के लिए तैयार रहे। मै चक्रवात से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों के सभी लोगों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं। pic.twitter.com/ablBFPT6UF
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 12, 2019
| Tweet |