केंद्र व भाजपा हिंसा भड़काने और सरकार गिराने के की कोशिश में : ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र और सत्तारूढ़ भाजपा के कार्यकर्ता राज्य में हिंसा भड़काने और उनकी सरकार को गिराने का प्रयास कर रहे हैं।
![]() पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी |
ममता ने यह भी कहा कि भाजपा उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि वह देश में इकलौती हैं जो उनका विरोध कर रही हैं। बनर्जी ने राज्य सचिवालय में पत्रकारों से कहा कि वह (भाजपा) विभिन्न सोशल नेटवर्किग वेबसाइट के जरिए फर्जी खबरें फैलाने के लिए करोड़ों रुपए बहा रही है।
केंद्र सरकार और पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल में हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य में हिंसा या दंगा होने की स्थिति में केंद्र की भी राज्य सरकारों के बराबर जिम्मेदारी होती है।
ममता ने कहा कि अगर किसी राज्य में कोई दंगा या हिंसा होती है, तो केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती है। ममता ने कहा कि यह (पश्चिम बंगाल में हिंसा भड़काना) सोचा समझा खेल है।
| Tweet![]() |