प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान BJP प्रवक्ता पर फेंका गया जूता
दिल्ली में भाजपा के पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान आज एक व्यक्ति ने भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर जूता फेंका जो संयोग से किसी को नहीं लगा।
![]() भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव |
पार्टी के केन्द्रीय मुख्यालय में नरसिम्हा राव एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उनके बायीं ओर भाजपा के महासचिव भूपेन्द्र यादव बैठे थे। तभी एक शख्स ने अचानक मंच के बायीं ओर से एक जूता फेंका जो नरसिम्हा राव के आगे से निकल गया और संयोग से किसी को लगा नहीं।
इस घटना से कक्ष में बैठे पत्रकार और मंच पर बैठे नरसिम्हा राव और भपेन्द्र यादव चौंक गये। भाजपा के मीडिया विभाग में काम करने वाले कार्यकर्ता जीतेन्द्र और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के विशेष कार्यअधिकारी देवेन्द्र सिंह रावत ने जूता फेंकने वाले शख्स को पकड़ लिया और उसे तुंरत बाहर ले गये। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
जूता फेंकने वाले शख्स का नाम शक्ति भार्गव बताया जा रहा है और वह पेशे से डॉक्टर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।
| Tweet![]() |