जलियांवाला बाग कांड के 100 साल: राहुल गांधी ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Last Updated 13 Apr 2019 10:19:08 AM IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने जलियांवाला बाग नरसंहार की 100वीं बरसी पर जलियांवाला बाग स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस दौरान पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू सहित कांग्रेस के अन्य नेता भी मौजूद थे। सभी नेताओं ने जलियांवाला बाग के भीतर स्थित स्मारक स्थल पर सुबह श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही बर्बर तरीके से मौत के घाट उतारे गए लोगों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा।      

13 अप्रैल, 1919 को ब्रिटिश सेना द्वारा नरसंहार किया गया था, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे।    

राहुल गांधी शुक्रवार रात अमृतसर पहुंचे, इसके बाद वह सिंह के साथ स्वर्ण मंदिर गए और वहां मत्था टेका।           

इतिहास में दर्ज इस नरसंहार पर पंजाब सरकार की ओर से कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। शुक्रवार की शाम मुख्यमंत्री और राज्यपाल वी पी सिंह बदनोर ने कैंडललाइट मार्च में भी हिस्सा लिया।          

सिंह ने भारत के इतिहास में इस घटना को बेहद दुखदायक क्षण बताया।     

ब्रिटिश सरकार ने 100 साल बाद भी नरसंहार पर महज खेद जताया है।  

गौरतलब है कि अमृतसर में 1919 में वैशाखी त्योहार के दिन जलियांवाला बाग में स्वतंत्रता की मांग के लिए आयोजित एक रैली में कर्नल डायर के निर्देश पर सैनिकों ने निहत्थे लोगों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी थी। इस घटना में सैकड़ों लोग मारे गए थे।     

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू शनिवार दोपहर को जलियांवाला बाग हत्याकांड के 100 साल पूरे होने के मौके पर मुख्य समारोह के लिए यहां पहुंचेंगे।

भाषा/आईएएनएस
अमृतसर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment