जम्मू कश्मीर: नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

Last Updated 19 Mar 2019 11:35:41 AM IST

जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारत और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी हुई।


J&K: LoC पर भारी गोलीबारी (फाइल फोटो)

रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंदर आनंद ने संवाददाताओं को बताया, "पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार रात राजौरी के सुंबरबनी सेक्टर और जम्मू के अखनूर सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलीबारी शुरू कर दी।"

आनंद ने कहा कि सुंदरबनी सेक्टर में सोमवार रात 10.45 बजे दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई लेकिन जल्द ही बंद हो गई।

उन्होंने कहा, "अखनूर में, पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार दागे तथा छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी जो मंगलवार सुबह तक जारी रही। हमारे जवानों ने प्रभावी रूप से जवाब दिया।"

फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

आईएएनएस
जम्मू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment