सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश पी.सी.घोष भारत के पहले लोकपाल

Last Updated 17 Mar 2019 05:39:27 PM IST

सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष को देश का पहला लोकपाल बनाए जाने की रविवार को सिफारिश की गई।




पिनाकी चंद्र घोष को देश के पहले लोकपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, प्रख्यात कानूनविद मुकुल रोहतगी की चयन समिति ने सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश पी. सी. घोष भारत के पहले लोकपाल नाम तय किया और उसकी सिफारिश की।



लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस सदस्य मर्लिकार्जुन खड़गे ने इस बैठक में भाग नहीं लिया। वह भी समिति के सदस्य हैं।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment