बीजेपी नेता गिरिराज सिंह के बयान पर मचा बवाल, देवबंद को बताया आतंकवाद का अड्डा
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है जिसके बाद उन पर देश का बंटवारा करने का आरोप लगा है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (फाइल फोटो) |
सिंह ने बुधवार को जिले के देवबंद कस्बे में कहा कि ‘यहां से आतंकवाद पैदा होता है और बगदादी तथा हाफिज सईद जैसे आतंकी देवबंद की देन हैं।’
ऑल इंडिया जमीयत राजपूत के अध्यक्ष मौलाना कारी मुस्तफा ने केंद्रीय मंत्री के बयान की निंदा करते हुए गुरूवार को आरोप लगाया कि भाजपा ऐसे लोगों को बढावा दे रही है जो देश का बंटवारा कर देश को बर्बाद करना चाहते हैं।
मुस्तफा ने गिरिराज सिंह के बयान को अफसोसजनक और शर्मनाक बताते हुए कहा कि उनका मानसिक सन्तुलन ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि देवबंद में आतंकवाद पैदा नहीं होता।
मंत्री का यह बयान देवबंद में रहने वाले तमाम लोगों की तौहीन है। मुस्तफा ने कहा कि इस्लाम कहता है कि दहशतगर्दी का इस्लाम से कोई रिश्ता नहीं है और जो लोग दहशतगर्द हैं वो इस्लाम के हो ही नहीं सकते।
| Tweet |