रूपपुर परमाणु संयंत्र के लिये भारत-रूस-चीन के बीच करार
Last Updated 02 Mar 2018 06:31:44 AM IST
भारतीय कंपनियां बांग्लादेश में रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के लियेैनॉन-विटिकलै श्रेणी में निर्माण और स्थापना कार्य में भाग ले सकती हैं. रूस की परमाणु ऊर्जा एजेंसी रॉसएटम ने आज यह जानकारी दी.
![]() रूपपुर परमाणु संयंत्र के लिये भारत-रूस-चीन के बीच करार (file photo) |
तीसरे देश में परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के लिये भारत-रूस के बीच हुये सौदे के तहत रूपपुर परियोजना पहली पहल है. यह पहली बार है कि जब भारतीय कंपनियां पहली बार विदेश में परमाणु ऊर्जा परियोजना में भाग लेंगी.
भारत परमाणु आपूर्तिकर्ता समूर्ह एनएसजी का सदस्य नहीं है, इसलिए सीधे तौर पर किसी भी परमाणु ऊर्जा संयंत्र के निर्माण में शामिल नहीं हो सकता है.
रूसी एजेंसी के मुताबिक, भारतीय कंपनियों को रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के लियेैनॉन-विटिकलै श्रेणी में निर्माण और स्थापना कार्य की अनुमति देने के लिये भारत, बांग्लादेश और रूस से आज करार किया.
| Tweet![]() |