बांग्लादेश की ओर बढ़ेगा चक्रवात
Last Updated 17 Apr 2009 12:44:42 PM IST
![]() |
भुवनेश्वर। सत्तर किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहे चक्रवात बिजर्ली के और जोर पकड़ने तथा उत्तर पूर्व में बांग्लादेश के तट की ओर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग कार्यालय के सूत्रों ने आज रात कहा कि बंगाल की खाड़ी में निर्मित इस चक्रवात का केंद्र परादीप से दक्षिण में 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और इसके उत्तर पूर्वी दिशा में बढ़ने की संभावना है।
अधिकारियों ने कहा कि दो दिन पहले बना यह कम दबाव वाला क्षेत्र और गहराता गया तथा चक्रवातीय तूफान में तब्दील हो गया। स्थानीय मौसम विज्ञान विभाग के प्रभारी निदेशक एस के. दस्तीदार ने कहा कि चक्रवात के और तेज होने तथा पहले उत्तर पश्चिमी दिशा में और फिर उत्तर पूर्वी दिशा में बांग्लादेश के तट की ओर बढ़ने की संभावना है।
Tweet![]() |