Cavity home remedies : दांतों की कैविटी को झट से दूर कर देंगे ये घरेलू तरीके, आप भी जरूर अपनाएं

Last Updated 06 Oct 2023 12:10:32 PM IST

कैविटी की समस्या दूर करने में हल्दी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं।


Cavity home remedies

Teeth cavity - आपने अक्सर ऐसा देखा होगा कि छोटे बच्चों के दांतों में कीड़ा लग जाता है, क्योंकि वह मीठी चीजें जैसे चॉकलेट आदि ज्यादा खाते हैं। साथ ही वह अपने दांतों की ठीक तरह से सफाई भी नहीं करते हैं, लेकिन अब बच्चों के साथ-साथ बड़ों में भी यह समस्या देखने को मिलती है। बड़े लोगों के दांतों में भी कीड़ा लग जाता है, जिसे हम दांतों में कैविटी होना कहते हैं। वैसे तो दांतों में कैविटी का होना सामान्य सी दिक्कत है, लेकिन अगर ठीक समय पर इसका उपचार ना किया जाए, तो यह समस्या काफी गंभीर हो सकती है। ऐसे में हम आपको दांतों में कैविटी की समस्या होने पर क्या घरेलू उपाय कर सकते हैं, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं।

दांतों में कैविटी क्या होती है? Cavity home remedies in hindi
दांतों में कैविटी होना वैसे तो आम है, लेकिन यह समस्या बहुत ही पेनफुल होती है। दांतों में कैविटी होने का मतलब होता है कि दांतों की ठीक तरह से साफ-सफाई ना होना, मीठी चीजों व जंक फूड के अत्यधिक सेवन से आपके दांतों में स्ट्रेप्टोकॉकस मुटान्स नामक बैक्टीरिया पनपने लगता है, जोकि मुख्यता दांतों की दरारों या खाली जगहों में मौजूद होता है।  फिर धीरे-धीरे ये बैक्टीरिया दांतों की अंदरूनी परत में चले जाते हैं, जिसके बाद ही दांतों में कैविटी की समस्या शुरू होने लगती है। ये बैक्टीरिया दांतों को खोखला कर देते हैं और इसी वजह से दांतों में कीड़ा लगना शुरू हो जाता है। दांतों में कैविटी अगर बढ़ जाए, तो दांतों से खून या पस तक निकल आती है, जबकि कई बार कैविटी की वजह से दांत भी टूट जाता है।

दांतों को कैविटी के होने पर लक्षण

  • दांतों में ठंडा और गरम लगना
  • कुछ भी खाते समय दर्द होना
  • दांतों में झनझनाहट का अहसास होना
  • दांतों में कालापन दिखना
  • दांतों में चीजों का फंसना

दांतों को कैविटी से बचाने के आसान तरीके

  • खाने के बाद ब्रश जरूर करें
  • फ्लासिंग (धागे से दांत की सफाई) करना ना भूलें
  • फ्लोराइड वाले टूथपेस्ट का इस्तेमाल ही करें
  • मीठी चीजें कम खाएं
  • डेंटिस्ट से चेकअप जरूर कराएं।

दांतों की कैविटी को दूर करने के घरेलू उपाय
लौंग - आपकी रसोई में मसाले के तौर पर प्रयोग होने वाली लौंग आपके दांतों की कैविटी को कम कर सकती है। दांतों में कैविटी होने पर लौंग का प्रयोग करके आप दांत के दर्द से भी राहत पा सकते हैं, क्योंकि लौंग में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण दांत की कैविटी को बढ़ने से रोकते हैं और उसमें होने वाले दर्द को भी कम करते हैं। आप चाहे तो लौंग के तेल का प्रयोग करके भी दांतों की कैविटी से छुटकारा पा सकते हैं।

लहसुन - अगर आपके दांतों में कैविटी की समस्या हो गई है तो आपको कच्चे लहसुन का सेवन करना चाहिए। लहसुन में मौजूद एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण आपके दांतों को कैविटी की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं।

नारियल तेल - दांतों को कैविटी से बचाने के लिए आपको नारियल तेल का प्रयोग करना चाहिए, जिससे आपको जल्द ही दांतों की कैविटी से राहत मिल सकती है। इसके लिए आपको करीब 10 से 15 मिनट तक दांतों पर नारियल के तेल को लगाए रखना है, उसके बाद आप कुल्ला कर सकते हैं। इससे आपको दांतों की कैविटी से अवश्य राहत मिलेगी।
 
हल्दी - हल्दी का प्रयोग केवल मसालों के तौर पर नहीं होता बल्कि हल्दी के इस्तेमाल से आपके दांत भी स्वस्थ रहते हैं। हल्दी में मौजूद एंटी-माइक्रोबियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण आपको कैविटी से बचाते हैं। हल्दी को दांतों पर मलने से ना केवल आपको दांतों की कैविटी से राहत मिलती है बल्कि  इससे आपके मसूड़े भी स्वस्थ रहते हैं।
 
मुलेठी - अगर आपको दांतों की कैविटी से तुरंत राहत पाना है तो आप मुलेठी का पाउडर बनाकर उससे भी अपने दांतों की सफाई कर सकते हैं। इसके बाद आप चाहे तो मुलेठी की जड़ का नियमित तौर पर इस्तेमाल करके भी दांतों की कैविटी से छुटकारा पा सकते हैं।

नमक - आपने टीवी पर यह विज्ञापन तो अक्सर देखा होगा कि क्या आपके टूथपेस्ट में नमक है? जिससे हमें पता लगता है कि टूथपेस्ट में नमक का होना कितना जरूरी है। इसी तरह से आप दांतों की कैविटी से भी राहत पाने के लिए नमक और सरसों के तेल में नींबू का रस मिलाकर दांतों पर इससे मालिश कर सकते हैं। इससे आपको दांतों की कैविटी के साथ-साथ दांतों में होने वाले दर्द से भी राहत मिल जाती है।
 
नीम - पहले के जमाने में लोग दांत की सफाई करने के लिए नीम की डंडी का इस्तेमाल किया करते थे। जिसे कई लोग नीम का दातुन भी कहते हैं। इसी तरह से आप नीम की पत्तियों को भी दांतों पर रगड़कर उससे दांतों की कैविटी को दूर कर सकते हैं। इसके साथ ही रोजाना आप नीम की डंडी से दातुन करके भी अपने दांतों को मजबूत बनाए रख सकते हैं।

एलोवेरा - आप दांतों में लगे कीड़े को हटाने के लिए एलोवेरा जैल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। जिसमें मौजूद एंटी माइक्रोबियल आपको दांतों की कैविटी में आराम पहुंचा सकते हैं, साथ ही दांत के दर्द से भी आपको राहत मिलती है।

हींग - दांतों को कैविटी से छुटकारा दिलाने के लिए आप हींग का प्रयोग भी कर सकते हैं। हींग जिसके इस्तेमाल से आपको पाचन संबंधी दिक्कतों से छुटकारा मिलता है, आप हींग को गरम करके कीड़े वाले दांत में लगा सकते हैं, इससे आपको कैविटी में होने वाले दर्द से राहत मिलती है।

नींबू -  नींबू के प्रयोग से आप ना केवल दांतों की बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं, बल्कि नींबू में मौजूद विटामिन सी आपको दांतों की कैविटी से भी राहत दिलाता है। इसके लिए आपको केवल नींबू को मुंह में रखकर चबाना है, फिर उसे थूक देना हैं। ऐसा करने से आपको कैविटी के कारण होने वाले दातों के दर्द से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment