Benefits Of Neem : डाइजेशन, दांत दर्द और मुंहासे की समस्या से हैं परेशान, तो नीम का करें इस्तेमाल

Last Updated 07 Oct 2023 09:26:31 AM IST

Neem Health Benefits: · शरीर को डिटॉक्सिफाई करे, इम्यूनिटी बूस्ट करे, पाचन - घाव ठीक करने में मददगार, दांतों की कैविटी दूर करे


Benefits Of Neem

Neem ke fayde in hindi : नीम कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसे कई दवाइयों में भी इस्तेमाल किया जाता है। नीम की पत्तियों को खाने से कई रोग दूर हो सकते हैं। इसके पत्ते खाने में बेहद कड़वे होते हैं। इन पत्तों का लेप बनाकर आप अपने चेहरे पर लगा सकते हैं, ऐसा करने से त्वचा का रंग साफ होता है और मुंहासे भी दूर होते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं नीम के फायदों के बारे में।

नीम के फायदे
त्वचा में निखार लाए - neem ke fayde for skin in hindi - neem ke patte khane ke fayde
नीम त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका उपयोग त्वचा को निखारने के लिए भी किया जाता है। नीम की हरी पत्तियों के जूस का नियमित रूप से सेवन करने से खून साफ होता है और त्वचा में भी निखार आता है। जिन लोगों के चेहरे पर मुहांसे, दाग- धब्बे हैं वो लोग भी इसके जूस का सेवन कर सकते हैं या इसकी पत्तियों का लेप बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं

बालों को मज़बूत बनाए - neem ke fayde balo ke liye - neem ke patte khane se kya hota hai
नीम बालों के लिए बहुत लाभदायक है। जिन लोगों के बाल हल्के और रुखे हैं, वो लोग हफ्ते में एक या दो बार नीम के पत्तों को उबालकर तेल में मिलाकर लगाएं। ऐसा करने से बाल मज़बूत बनते हैं और बालों में चमक भी आती है।

दांत दर्द में आराम दिलाए - neem ke patte khane ke fayde
नीम की दातून करने से दांत दर्द में काफी आराम मिलता है। नीम दातों के दर्द के लिए रामबाण इलाज माना जाता है। इसकी दातून करने से दांतों की चमक बढ़ती है और कैविटी होने का खतरा भी कम होता है।

डाइजेशन में लाभदायक - neem ke patte khane se kya fayde hain
डाइजेशन की समस्या को दूर करने के लिए नीम की पत्तियां काफी लाभकारी मानी जाती हैं। ये डाइजेशन की समस्या को दूर करने के साथ - साथ पेट में कब्ज़, गैस भी नहीं बनने देती।

मधुमेह नियंत्रित करे - neem khane ke fayde
नीम के पत्ते मधुमेह के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं। मधुमेह के रोगी नीम के पत्तों को नियमित रूप से खाएं तो इससे मधुमेह नियंत्रित रहेगा और इस बीमारी से जल्द ही राहत पा सकते हैं।   

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करे - Benefits Of Neem Leaves For Health
जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल अक्सर बढ़ जाता है उन्हें प्रतिदिन नीम की पत्तियों का सेवन करना चाहिए, ऐसा करके कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित कर सकते हैं। नीम को उसके गुणों की वजह से कई दवाइयों में भी इस्तेमाल किया जाता है।

रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाए - Health Benefits of Neem
नीम शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने का भी काम करता है। इसके पत्ते या फिर इसके कैपसूल खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति को मज़ूबत किया जा सकता है।

खून साफ करे - Health Benefits of Neem
नीम के पत्तों में जीवाणु और कवक को खत्म करने की ताकत होती है इसलिए अगर इसकी पत्तियों का सेवन किया जाए, तो शरीर का खून साफ हो जाता है। इसे खाने से शरीर के गंदे जीवाणु भी खत्म हो जाते हैं।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment