Dengue - Malaria से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, रहेंगे स्वस्थ और सुरक्षित

Last Updated 29 Sep 2023 10:45:32 AM IST

एडीज मच्छर से संचारित होने वाला रोग डेंगू एक भयानक वायरस है। ये बरसाती मौसम में तेज़ी से बढ़ता है।


Home remedy for dengue or malaria

Home remedy for dengue or malaria : बारिश के मौसम में मच्छरों की प्रजाति बड़ी तादाद में फैलती है और इन मच्छरों के काटने से डेंगू और मलेरिया भी फैलता है। इससे हमें सावधान रहने की जरुरत है। तो आईये हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें जिन्हें करके आप डेंगू और मलेरिया से बच सकते हैं।

डेंगू (Dengue): एडीज मच्छर से संचारित होने वाला रोग डेंगू एक भयानक वायरस है। ये बरसाती मौसम में तेज़ी से बढ़ता है। गड्डो में भरे पानी और गंदे पानी में ये मच्छर तेज़ी से पनपते हैं। जानलेवा डेंगू बीमारी बच्चों को जल्दी ही अपने कब्ज़े में ले लेती है।

मलेरिया (Malaria): गर्मी और बरसात के मौसम में फैलने वाला मलेरिया रोग एनोफ़िलीज़ मच्छर के काटने से होता है। मलेरिया का मच्छर साफ पानी में भी पैदा हो जाता है। अक्सर लोग मलेरिया का नाम सुनते ही डर जाते हैं क्योंकि मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है। मलेरिया का इलाज उचित समय पर ना हो पाने पर मनुष्य की मृत्यु हो जाती है।

डेंगू और मलेरिया से बचने के लिए घरेलू उपाय - Dengue Malaria Care

गिलोय - यह एक ऐसी जड़ी बूटी है जो डेंगू और मलेरिया दोनों बीमारियों में कारगर मानी जाती है। इन दोनों ही बीमारियों में तेज़ बुखार आना एक मुख्य लक्षण है। तो आप शुरुआत में ही गिलोय की लकड़ी को उबालकर या फिर गिलोय की गोली खाकर बीमारी पर नियंत्रण कर सकते हैं। गिलोय को एक बर्तन में उबालकर या मिट्टी के बर्तन में रात भर रखकर सुबह छानकर दिन में चार बार काढ़ा बनाकर पीते रहें।

तुलसी - सबके घरों में आसानी से पाया जाने वाला तुलसी का पौधा भी डेंगू और मलेरिया के रोग में लाभकारी होता है। तुलसी के पत्ते एंटीबायटिक होते हैं। तुलसी के पत्ते बुखार में काफी आराम देते हैं। मलेरिया के शुरुआती लक्षणों में ही मरीज को 8-10 तुलसी के पत्ते और 7-8 काली मिर्च पीसकर शहद के साथ दें।
लौंग का तेल - मच्छरों से बचाव के लिए हुए कई शोधों में यह बताया गया है कि लौंग का तेल मच्छरों के डंक से बचने में सहायक है। लौंग के तेल की महक से मच्छर शरीर के पास नहीं आते हैं। इसके लिए आप लौंग के तेल को नारियल के तेल के साथ मिलाकर अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं।

नीम तेल - लौंग के तेल की तरह ही नीम का तेल भी मच्छरों से बचने का एक अच्छा घरेलू उपाय है। अमेरिका के नेशनल रिसर्च काउंसिल में हुए एक शोध में भी नीम तेल को मच्छर भगाने वाली रिपेलेंट क्रीम से ज़्यादा प्रभावी बताया है।

पोषक तत्व - डेंगू तथा मलेरिया बीमारियों में तरल पदार्थों का सेवन किया जाता है। इसके अतिरिक्त मरीज के शरीर में पोषक तत्वों की कमी को भी संतुलित करना होता है। इसके लिए खिचड़ी, दलिया तथा साबूदाना जैसे भोजन को खाना  चाहिए।

कपूर - मच्छरों को घर से भगाने के लिए कपूर भी सबसे कारगर उपाय है। ऐसे में मच्छर भगाने के लिए आप अपने कमरे में कपूर जलाकर रख दीजिए। आप देखेंगे कि अधिकतर मच्छर कमरे से बाहर चले जाएंगे क्योंकि कपूर की महक मच्छर सहन नहीं कर पाते हैं।

लैवेंडर - लैवेंडर की खुशबू भी बहुत तेज़ होती है। इसकी महक भी मच्छरों को परेशान करती है। अतः मच्छर आपके घर में प्रवेश ना करे इसके लिए आप अपने घर में लैवेंडर स्प्रे का छिड़काव कर सकते हैं।

लहसुन - मच्छरों से बचने के लिए लहसुन भी एक अच्छा विकल्प है। लहसुन की कलियों को  पीसकर पानी में उबालकर, पानी का कमरे में छिड़काव करें। इससे मच्छर भाग जाएंगे।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment