Dengue Fever: कैसे होता है डेंगू ? जानें डेंगू बुखार से खुद को कैसे बचाएं

Last Updated 15 Sep 2023 12:03:48 PM IST

आजकल डेंगू का खतरा बढ़ता जा रहा है। शुरुआत में सामान्य लगने वाला बुखार डेंगू हो सकता है। डेंगू बुखार एक ऐसा संक्रमण है जो डेंगू वायरस के कारण होता है। डेंगू का इलाज समय पर करना बहुत जरुरी होता है नहीं तो समय के साथ यह जानलेवा साबित हो सकता है|


डेंगू क्या है - Dengue Fever

आजकल डेंगू का खतरा बढ़ता जा रहा है। डेंगू के मरीजों में आए दिन बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। शुरुआत में सामन्य लगने वाला बुखार डेंगू हो सकता है। डेंगू बुखार एक ऐसा संक्रमण है जो डेंगू वायरस के कारण होता है। डेंगू का इलाज समय पर करना बहुत जरुरी होता है नहीं तो समय के साथ यह जानलेवा साबित हो सकता है|

कैसे फैलता है डेंगू -  Dengue Fever
डेंगू मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से होता है। इन मच्छरों के शरीर पर चीते जैसी धारियां होती हैं। डेंगू मच्छर  दिन में खासकर सुबह काटते हैं। डेंगू बरसात के मौसम ज़्यादा फैलता है। इसके साथ ही जुलाई माह से अक्टूबर के महीने में सबसे ज्यादा फैलता है क्योंकि इस मौसम में मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल परिस्थितियां होती हैं। डेंगू के काटे जाने के करीब 3-5 दिनों के बाद मरीज में डेंगू बुखार के लक्षण दिखने लगते हैं। कभी - कभी शरीर में डेंगू के फैलने में 8 से 10 दिन भी लगते हैं |

तीन तरह का होता है डेंगू -Dengue Fever Types And Prevention
1. साधारण डेंगू बुखार
2.  हैमरेजिक डेंगू बुखार
3.  शॉक सिंड्रोम डेंगू

डेंगू के लक्षण - Dengue Fever symptoms
ठण्ड लगती है और अचनाक तेज़ बुखार हो जाता है |
शरीर के जोड़ों में अचानक तेज़ दर्द होने लगता है |
गले में दर्द रहता है |
गर्दन और छाती पर लाल दाने यानी निशान हो जाते हैं|
नाक और मसूड़ों से खून आने लगता है
शरीर में कमज़ोरी और थकान रहने लगती है |

डेंगू की रोकथाम व खुद को कैसे बचाएं  -  Dengue Fever treatment - Prevention of Dengue Fever in Hindi
अपने घर के खिड़की और दरवाजे बंद करके रखें।  
सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
आसपास पानी इक्कठा ना होने दें | डेंगू मच्छर साफ पानी में पनपता है |
मच्छरों की आबादी को कम करने के लिए अपने परिवेश को साफ करें। जिन इलाकों में मच्छर हैं उन्हें साफ करें |
पक्षियों के पानी के बर्तन में हर वक़्त पानी भरा ना छोड़ें |
जब बाहर जाएं तो फुल-स्लीव वाली शर्ट और जुराबें जरूर पहनें |
आम तौर पर आप डेंगू में डॉक्टर की सलाह लेकर पेरासिटामोल भी खा सकते हैं |
3-4 लीटर पानी दिनभर में जरूर पिएं। शरीर में पानी की कमी बिल्कुल न होने दें।
अपनी डाइट में लिक्विड को अधिक शामिल करें।
फास्ट फूड, जंक फूड आदि खाने से बचें। पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें।
अच्छी नींद लें और स्ट्रेस फ्री रहें।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment