Happy Holi Wishes 2022: होली के अवसर पर अपने दोस्तों को भेजे प्यार व रंग भरे ये शुभकामना संदेश

Last Updated 17 Mar 2022 11:59:43 AM IST

आज 17 मार्च को होलिका दहन मनाया जाएगा। 18 मार्च के दिन रंगों का त्योहार होली मनाई जाएगी। देशभर में हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया जाता है।


देश में रंगों का त्योहार होली काफी धूम-धाम से मनाया जाता है। प्रहलाद और होलिका की कहानी के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। ये त्योहार हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को पड़ता है।

बाजार गुलाल, अलग-अलग रंगों, पिचकारियों और अन्य सामानों से सज गए हैं। लोगों पर होली का खुमार भी धीरे-धीरे चढ़ने लगा है।

इस दिन लोग एक-दूसरे रंग-अबीर लगाते हैं। इस मौके पर लोग अपने जानने वालों, चाहने वालों, दोस्तों, रिश्तेदारों को काफी मजेदार अंदाज में शुभकामनाएं देते हैं।

अगर आप भी इस मौके पर अपनों को बधाई देना चाहते हैं तो इन संदेशों के जरिए दे सकते हैं.

 
राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी,
ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली,
मुबारक हो आपको रंग भरी होली !!
-Happy Holi 2022


आज मुबारक, कल मुबारक,
होली का हर पल मुबारक
हैप्पी होली!!


पिचकारी से रंगों की बौछार,
उड़ती गुलाल का गुबार,
और सब पर बरसता अपनों का प्यार,
यही है यारो होली का त्योहार
-Happy Holi 2022

 

मथुरा की खुशबू
गोकल का हार
वृन्दावन की सुगंध
बरसाने का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार


इस होली होलिका की आग में जलाएं अपना घमंड,
नकारत्मकता, बुराई और करें एक नई शुरुआत
Happy Holi 2022


अपनों से अपनों को मिलाती है होली
खुशियों के रंग लाती है होली
बरसों से बिछड़ें हैं जो उन सबको मिलाती है होली
मेरी तरफ से आप सबको हैप्पी होली


कदम कदम पर खुशियां रहें
गम से कभी ना हो सामना
जिंदगी में हर पल खुशियां नसीब हों
मेरी तरफ से होली की शुभकामना

खुदा कर हर दिन चांद बनकर आए,
दिन का उजाला शान बनकर आए,
कभी दूर न हो आपके चेहरे की हंसी
ये होली का त्यौहार ऐसा मेहरबान होकर आए
-Happy Holi 2022


रंग हो या गुलाल हो, मारो पिचकारी और रंग दो लाल
झूमो, नाचो और खेलो मस्ती, क्योंकि ये है होली का त्योहार
Happy Holi 2022



होली का गुलाल हो
रंगो की बहार हो
गुंजिया की मिठास हो
सबके दिलों में प्यार हो
ऐसा होली का त्यौहार हो
होली मुबारक हो

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment