Happy Holi 2020 : रंगो के इस त्यौहार में अपनों को भेजें ये खास संदेश

Last Updated 09 Mar 2020 04:29:31 PM IST

होली का त्यौहार पूरे भारत में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाने वाला त्यौहार है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।


होलिका दहन कल यानी 9 मार्च 2020 मनाया जाएगा, जबकि 10 मार्च 2020 को रंगों की होली मनाई जाएगी।

रंगों का त्यौहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। पहले दिन को होलिका जलायी जाती है, जिसे होलिका दहन भी कहते हैं। दूसरे दिन, जिसे प्रमुखतः धुलेंडी व धुरड्डी, धुरखेल या धूलिवंदन इसके अन्य नाम हैं, लोग एक दूसरे पर रंग, अबीर-गुलाल इत्यादि फेंकते हैं, ढोल बजा कर होली के गीत गाये जाते हैं और घर-घर जा कर लोगों को रंग लगाया जाता है।

ऐसा माना जाता है कि होली के दिन लोग पुरानी कटुता को भूल कर गले मिलते हैं और फिर से दोस्त बन जाते हैं। एक दूसरे को रंगने और गाने-बजाने का दौर दोपहर तक चलता है।



गुझिया होली का प्रमुख पकवान है जो कि मावा (खोया) और मैदा से बनती है और मेवाओं से युक्त होती है इस दिन कांजी के बड़े खाने व खिलाने का भी रिवाज है। नए कपड़े पहन कर होली की शाम को लोग एक दूसरे के घर होली मिलने जाते है जहाँ उनका स्वागत गुझिया, नमकीन व ठंडाई से किया जाता है।

होली पर अपनों को शुभकमानाएं देने की परंपरा है। हम इस खास मौके पर आपके लिए लाएं हैं मैसेज और शुभकामना संदेश...

राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी
यह रंग ना जाने कोई जात ना कोई बोली
मुबारक हो आपको रंगों भारी होली।


Ye Rang Hai Gaadhe Rishton Ke,
Inhe Pheeka mat padne do.
Iss baar, Holi Khul Ke Khelo.


होली आयी है
रंगों की बौछार लायी है
सारी मिठाई और गुँजियां तैयार हैं
होली आयी है
रंगों को साथ लायी है


I May not put colors on your face in this colorful festival
but Im praying God to add more and more colors in your life.
Wish you HAPPY HOLI


वसंत ऋतु की बहार,
चली पिचकारी उड़ा है गुलाल,
रंग बरसे नीले हरे लाल,
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार।


May The Vivid Colours Of The Holi
Decorate Your Life
and Your Family
With Colours of Happiness and Fun.
Happy Holi My Dear.


चलो होली आज मानते हैं
चलों रंगों से आज नहाते हैं
तुम इंकार करो या ना करो
लेकिन रंगों को स्वीकार करो
चलो पिचकारी आज चलाते हैं
चलो होली आज मानते हैं
हैप्पी होली



Bright Colors, Water Balloons,
Lovish Gujiyas and Melodious Songs,
Are The Ingredients of Perfect Holi.
Wishing You a Very Happy Holi.


खुशियों से हो ना कोई दुरी
रहे न कोई ख्वाहिश अधूरी
रंगो से भरे इस मौसम में
रंगीन हो आपकी दुनिया पूरी
हैप्पी होली।


Enjoy Every Colour of Holi
And You Will Get Every Happiness You Desired.
God Is Always With You.
Enjoy Every Moment of Holi.


ऋतू राज बसंत की आयी बहार
उड़ रहा चारों ओर गुलाल
रंग बरसे पीले हरे और लाल
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार।


Enjoy Awesomeness of Holi,
The Festival of Beutiful Colours
and Fun,
Wishing You and Your Family
a Very Very Happy Holi.


फागुन का महीना आया
आया होली का त्यौहार
नाचो गाओ रंग लगाओ
बांटो आपस में प्यार


हवाओ के साथ अरमान भेजा है,
नेटवर्क के ज़रिये पैगाम भेजा है,
वो हम हैं जिसने सबसे पहले,
होली का राम-राम भेजा।


हम कदम पर मिलें खुशियां
ना हो दुःखों से कभी सामना
जिंदगी के हर मुकाम में सफल हों आप
हमारी ओर से होली की शुभकामना


गुझिया की महक आने से पहले
रंगों में रंगने से पहले
होली के नशे में डूबने से पहले
हम आपसे कहते है
हैप्पी होली सबसे पहले

समयलाइव डेस्क/एजेंसियां
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment