Coronavirus: मास्क उसे है जरूरी जो बीमार के है संपर्क में! जानें, कैसे करें इस्तेमाल

Last Updated 05 Mar 2020 11:59:55 AM IST

भारत में कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे के बीच आम लोगों में जागरूकता बढ़ गई है और वे सावधानी बरतने लगे हैं।


प्रतिकात्मक फोटो

इसी क्रम में दिल्ली में मास्क और सैनिटाइजर के दाम बढ़ गए हैं। भारत में कोरोना वायरस के कुल 29 मामले सामने आए हैं। 

हालांकि, सरकार ने सभी नागरिकों से सावधानी बरतने का अनुरोध किया है। लोगों में ज्यादा व्याकुलता देखी जा रही है। रोकथाम के लिए दवाई और उपचारों की ज्यादा खोज हो रही है। लोग इंटरनेट पर इस मामले से सबंधित ज्यादा सूचनाएं ढूढ रहे हैं।

मास्क उसे है जरूरी जो बीमार के है संपर्क में!

एम्स के निदेशक एवं पल्मनरी एंड रेसपिरेटरी यूनिट के अध्यक्ष डॉ. रणदीप गुलेरिया के अनुसार अगर आप स्वस्थ हैं तो आपको मास्क की कोई जरूरत नहीं है। हां, अगर आप किसी कोरोना वायरस से ग्रस्त व्यक्ति की देखभाल कर रहे हैं, तो बेशक आपको मास्क पहनना होगा। वहीं जिन लोगों को बुखार, कफ या सांस में तकलीफ की शिकायत है, उन्हें मास्क पहनना चाहिए और डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

ऐसे पहने : विश्व स्वास्थ्य संगठन की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खैतरपाल ने बताया है कि मास्क कैसे पहना जाए। मास्क पर सामने से हाथ नहीं लगाना चाहिए। अगर हाथ लग जाए तो तुरंत हाथ धोने चाहिए। मास्क को ऐसे पहनना चाहिए कि आपकी नाक, मुंह और दाढ़ी का हिस्सा उससे ढका रहे। उतारते वक्त भी मास्क की लास्टिक या फीता पकड़कर निकालना चाहिए, मास्क नहीं छूना चाहिए।

मास्क पहनना ही समाधान नहीं : केवल मास्क पहनना ही समाधान नहीं है और यह सबके लिए आवश्यक नहीं है। दूसरी चीजें भी हैं कि आप अपने हाथ साफ रखिए, सार्वजनिक स्थलों पर सावधानी बरतें और नमस्कार कीजिए।
ऐसे बचें

  • आपको हाईजीन यानी साफ-सफाई का ध्यान रखना होगा।
  • अपने हाथ को हर थोड़ी देर में सेनिटाइजर से सेनिटाइज करें या फिर साबुन से अच्छे से धोएं।
  • जिन्हें सर्दी, खांसी, बुखार जैसे लक्षण हों, उनके पास न जाएं और अगर आप में ऐसे लक्षण हों तो तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करें।
  • खूब पेय पदार्थ पिएं और दही खाते रहें।
  • गंदे हाथ से आंख, नाक, मुंह न छुएं।
  • अधिक भीड़-भाड़ वाले इलाकों में न जाएं।
  • लोगों से गले लगने और हाथ मिलाने से बचें।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment