वनस्पति आधारित भोजन ज्यादा खाने से सेहतमंद रह सकता है दिल

Last Updated 08 Aug 2019 06:39:18 PM IST

भोजन में शाकाहार को प्राथमिकता दिए जाने का संबंध दिल की बेहतर सेहत से हो सकता है और दिल की बीमारियों का खतरा मांसाहार का सेवन करने वालों को अधिक होता है।


वनस्पति भोजन से दिल सेहतमंद

अमेरिका में जॉन्स होपकिन्स ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में सहायक प्रोफेसर कैसी एम रेबहोल्ज ने कहा, ‘‘हमारा अध्ययन यह सुझाव देता है कि वनस्पति आधारित भोजन ज्यादा खाने और पशु आधारित भोजन कम खाने से दिल का दौरा पड़ने, आघात और हृदय से जुड़ी अन्य बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।’’ एक अध्ययन में यह दावा किया गया है।



यह अध्ययन अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। इसमें 10 हजार से अधिक अमेरिकी वयस्कों के भोजन की जानकारियों के डेटाबेस की समीक्षा की गई। इन वयस्कों की 1987 से 2016 तक खानपान के आधार पर निगरानी की गई और उन्हें अध्ययन की शुरुआत में दिल की कोई बीमारी नहीं थी।

भाषा
वाशिंगटन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment