धरती के लिए आज मनाएं ‘अर्थ ऑवर’, सिर्फ एक घंटे के लिए करें लाइट्स 'ऑफ'
ऊर्जा की बचत कर पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से शनिवार रात 8.30 बजे से 9.30 बजे तक ‘अर्थ ऑवर’ होगा।...
![]() धरती के लिए आज मनाएं ‘अर्थ ऑवर’ (प्रतिकात्मक फोटो) |
जिसके तहत इसमें शामिल होने वाले लोग और प्रतिष्ठान एक घंटे के लिए बत्तियाँ बंद रखेंगे।
इस साल ‘अर्थ ऑवर’ का थीम ‘जीने का तरीका बदलो’ रखा गया है। इसमें 187 देशों के सात हजार से ज्यादा शहर हिस्सा ले रहे हैं। भारत में राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, जहाँ संभव हो उन सरकारी दफ्तरों, चारमीनार, विक्टोरिया टर्मिनस और दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के साथ कई अन्य बड़े प्रतिष्ठान इसमें शामिल होंगे।
वैश्विक संस्था वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर इसका आयोजन करता है। इसे जनभागीदारी बनाने के लिए वह सोशल मीडिया का भी सहारा ले रहा है।
‘अर्थ ऑवर’ की शुरुआत वर्ष 2007 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुई थी और यह उसका 13वाँ संस्करण होगा।
| Tweet![]() |