गूगल ने डूडल बनाकर 2019 का ऐसे किया स्वागत

Last Updated 01 Jan 2019 03:05:27 PM IST

नव वर्ष के आगमन पर जहां दुनिया भर के लोग खुशियों में डूबे हैं, वहीं गूगल ने भी खास डूडल बनाकर नये साल का स्वागत किया है।


गूगल ने डूडल बनाकर ऐसे किया 2019 का स्वागत (फाइल फोटो)

गूगल ने साल 2019 का स्वागत मजेदार डूडल बनाकर किया जिसमें हाथी के दो प्यारे बच्चे गुब्बारों से खेल रहे हैं। दोनों ने रंगीन टोपियां लगा रखी हैं और पार्टी के मूड में नजर आ रहे हैं। उनके आसपास गुब्बारे बिखरे हुए हैं और हाथी का एक बच्चा गुब्बारों पर उछल रहा है वहीं दूसरा सूंड से पॉपकार्न उछालकर 2019 लिख रहा है।     

गूगल ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सोमवार को एक डूडल बनाकर जाते वर्ष 2018 को विदाई दी थी जिसमें हाथी के दोनों बच्चे 12 बजने का इंतजार कर रहे थे। एक बच्चा गुब्बारों से खेल रहा था तो दूसरा पॉप कॉर्न खा रहा था।

डूडल के सबसे ऊपरी हिस्से पर एक झालर लगी हुई है जिस पर पर गूगल लिखा हुआ है। उसके बीचोबीच एक घड़ी है जो 12 बजा रही है जिससे यह पता चलता है कि नये साल का आगमन हो गया है।
 

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment