नवरात्रि की शुभकामनाएं: अपनों को भेजें सन्देश, बधाई और शुभकामनाएं...

Last Updated 20 Sep 2017 04:16:20 PM IST

आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं. शारदीय नवरात्रि का शुभ मुहूर्त इस साल 21 सितंबर से शुरू हो रहा है.


नवरात्रि की शुभकामनाएं

नौ दिनों तक चलने वाली इस पूजा में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-उपासना बहुत ही विधि-विधान से की जाती है. पहले दिन मां शैलपुत्री, दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन मां चंद्रघंटा, चौथे दिन मां कूष्मांडा, पांचवें दिन मां स्कंदमाता, छठे दिन मां कात्यायनी, सातवें दिन मां कालरात्रि, आठवें दिन मां महागौरी और नवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है.

सर्वप्रथम श्रीरामचंद्रजी ने इस शारदीय नवरात्रि पूजा का प्रारंभ समुद्र तट पर किया था और उसके बाद दसवें दिन लंका विजय के लिए प्रस्थान किया और विजय प्राप्त की. तब से असत्य, अधर्म पर सत्य, धर्म की जीत का पर्व दशहरा मनाया जाने लगा. आदिशक्ति के हर रूप की नवरात्र के नौ दिनों में क्रमशः अलग-अलग पूजा की जाती है.

माँ दुर्गा की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री है. ये सभी प्रकार की सिद्धियाँ देने वाली हैं. इनका वाहन सिंह है और कमल पुष्प पर ही आसीन होती हैं. नवरात्रि के नौवें दिन इनकी उपासना की जाती है.

नवरात्र के इस शुभ अवसर पर लोग अपने प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजते हैं इस मौके पर हम आपके लिए लाए हैं कुछ खास SMS

या देवी सर्व भूतेषु,
शक्तिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै, नमस्तस्यै
नमस्तस्यै नमो नमः
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं. माँ दुर्गा आपको, सुख शांति, यश, सम्पदा और कीर्ति प्रदान करें.


डांडिया की गूंज मन को लुभा रही है
गरबे की धूम सबको बहका रही है
हो जाओ तुम भी इसमें शामिल
नवरात्रि की हर रात तुमको बुला रही है जय माता दी


Pyaar ka taraana uphar ho,
Khushiyo ka nazrana beshumar ho,
Na rahe koi gam ka ehsaas,
Aisa navratri ka ye tyohaar ho
Happy Navratri 2017

मुक्ति का धाम है माँ,
हमारी भक्ति का आधार है माँ,
सबकी रक्षा की अवतार है माँ,
शुभ नवरात्रि


बिगड़ी मेरी बना दे ऐ शेरो वाली मैया .
अपना मुझे बना ले ऐ शेरो वाली मैया ॥
दर्शन को मेरी अखियाँ कबसे तरस रही है .
दर पे मुझे बुला ले ऐ शेरो वाली मैया ॥
Happy navratri


Maa door ki sunti hai
Maa paas ki sunti hai
Maa to akhir maa hai
Maa har majboor ki sunti hai
Happy Navratri 2017


सर्व मंगल मांगल्ये,
शिवे सर्वार्थ साधिके,
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी
नारायणी नमोस्तुते ..
नवरात्री की हार्दिक शुभकामनायें


Navratri Means
9 Nights of Devotion,
Spirituality and Celebration.
Music, Dance, Garba and Stuti
Hope the divine blessings
of Maa, Always be with You.
Wish you a very happy Navratri


हमको था इंतजार वो घड़ी आ गई.
होकर सिंह पर सवार
माता रानी आ गई.
शुभ नवरात्रि


सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस माँ के चरण में,
हम है उस माँ के चरणों की धूल,
आओ मिलकर चढ़ाएं माँ को श्रद्धा के फूल. शुभ नवरात्रि.


Maa shakti ka vaas ho
Sankton ka naash ho
Har ghar me sukh-shaanti ka vaas ho
Jai Mata Di!
Happy Navratri!


माँ शक्ति का वास हो,
संकटों का नाश हो,
हर घर में सुख शान्ति का वास हो,
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं. जय माता दी!!


I wish you Happy Happy Navratri and
I pray to Goddess for your prosperous life.
May you find all the delights of life,
May your all dreams come true.


Khushiyan Ho Overflow,
Masti Kabhi Na Ho Low,
Apno ka Soorur Chhaya Rahe,
Dil Mein Bhari Maya Rahe,
Shohrat Ki Ho Bauchhar,
Aisa Aaye Aapke Liye Dandia Ka tyohar,
Happy Durga Puja.

 

21 सितंबर 2017 :  शैलपुत्री - इसका अर्थ- पहाड़ों की पुत्री होता है
22 सितंबर 2017 :ब्रह्मचारिणी - इसका अर्थ- ब्रह्मचारीणी.
23 सितंबर 2017 :चंद्रघंटा - इसका अर्थ- चाँद की तरह चमकने वाली
24 सितंबर 2017 :कूष्माण्डा - इसका अर्थ- पूरा जगत उनके पैर में है
25 सितंबर 2017 :स्कंदमाता - इसका अर्थ- कार्तिक स्वामी की माता
26 सितंबर 2017 :कात्यायनी - इसका अर्थ- कात्यायन आश्रम में जन्मि
27 सितंबर 2017 :कालरात्रि - इसका अर्थ- काल का नाश करने वली
28 सितंबर 2017 :महागौरी - इसका अर्थ- सफेद रंग वाली मां
29 सितंबर 2017 :सिद्धिदात्री - इसका अर्थ- सर्व सिद्धि देने वाली
30 सितंबर 2017: दशमी तिथि, दशहरा

 

समयलाईव डेस्क


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment