ED Raids:अनिल अंबानी के रिलायंस समूह के अधिकारी को ED ने धनशोधन के आरोप में किया गिरफ्तार
Last Updated 11 Oct 2025 09:24:49 AM IST
ED Raids:प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी के रिलायंस समूह के एक अधिकारी को धन शोधन निरोधक कानून के तहत गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
![]() अनिल अंबानी |
सूत्रों ने बताया कि रिलायंस पावर के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) अशोक पाल को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत शुक्रवार को हिरासत में लिया गया।
| Tweet![]() |