Russia Earthquake Tsunami: रूस में 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, असर अमेरिका तक, प्रशांत महासागर में सुनामी की उठीं लहरें

Last Updated 31 Jul 2025 08:54:29 AM IST

Russia Earthquake Tsunami: रूस के सुदूर पूर्व में बुधवार तड़के आए 8.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के कारण जापान, अमेरिका के हवाई और प्रशांत महासागर में सुनामी की लहरें उठीं। यह भूकंप मार्च 2011 के बाद दुनिया में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप प्रतीत होता है।


रूस में 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, असर अमेरिका तक

सुनामी के कारण अभी तक कोई बड़ा नुकसान होने की खबर नहीं है, लेकिन प्राधिकारियों ने लोगों को तटरेखाओं से दूर रहने की चेतावनी देते हुए कहा है कि खतरा एक दिन से अधिक समय तक रह सकता है।

कामचटका में 10 से 13 फुट ऊंची, जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो में लगभग 2.8 फुट, अलास्का के अल्यूशियन द्वीप समूह में ज्वार के स्तर से 1.4 फुट तक ऊंची लहरी उठीं।

रूस में कामचटका प्रायद्वीप पर 8.8 तीव्रता वाले भूकंप के केंद्र के पास स्थित बंदरगाहों में पानी भर गया जिससे निवासियों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा।

हवाई प्रांत की राजधानी में सड़कों और राजमागरें पर जाम लग गया। यहां तक कि तटरेखा से दूर के इलाकों में भी यातायात ठप हो गया।

जापान के प्रभावित इलाकों में लोगों को बचाव केंद्रों में स्थानांतरित किया गया।

इस भूकंप ने 2011 में आए भूकंप और सुनामी की यादें ताजा कर दी।

जापान में लगभग 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जाने की सलाह दी गई है।

मार्च 2011 में उत्तर-पूर्वी जापान में आए भूकंप की तीव्रता 9.0 मापी गई थी और इसके कारण भीषण सुनामी आई थी।

इस सुनामी ने फुकुशिमा दाइची परमाणु ऊर्जा संयंत्र की शीतलन पण्रालियों को निष्क्रिय कर दिया था।

एपी
टोक्यो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment