सिंगापुर के बुजुर्ग डॉक्टर पर इस्लाम विरोधी टिप्पणी को लेकर लगाया गया जुर्माना
Last Updated 19 May 2025 03:59:37 PM IST
सिंगापुर के 85 वर्षीय एक डॉक्टर पर सोशल मीडिया पर ‘‘इस्लाम के प्रति अत्यधिक अपमानजनक’’ टिप्पणी करने को लेकर सोमवार को 10,000 सिंगापुरी डॉलर का जुर्माना लगाया गया।
![]() सिंगापुर के बुजुर्ग डॉक्टर पर इस्लाम विरोधी टिप्पणी को लेकर लगाया गया जुर्माना |
खो क्वांग पो नामक डॉक्टर के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने फेसबुक पर 2016 में और 2021 में फिर से ऐसी टिप्पणियां कीं जो ‘‘इस्लाम के प्रति अत्यधिक अपमानजनक’’ थीं।
चैनल न्यूज एशिया की खबर के अनुसार, एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि वह कई वर्षों से फेसबुक पर इस्लाम को बदनाम करने वाली सामग्री पोस्ट करता रहा है।
अभियोजन पक्ष ने अदालत से खो पर 10,000 सिंगापुरी डॉलर का जुर्माना लगाने का आग्रह किया और कहा कि उसने जानबूझकर ये पोस्ट किए थे।
अदालत ने आग्रह को मानते हुए उस पर 10,000 सिंगापुरी डॉलर का जुर्माना लगा दिया, लेकिन उसकी उम्र को देखते हुए जेल की सजा नहीं सुनाई गई।
| Tweet![]() |