Japan के इबाराकी में 4.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी नहीं

Last Updated 22 Jul 2023 11:24:05 AM IST

जापान के टोक्यो के उत्तर-पूर्व में इबाराकी प्रान्त के कुछ हिस्सों में 4.8 तीव्रता का भूकंप आया, मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।


जापान में भूकंप

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के हवाले से बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 10:52 बजे 50 किमी की गहराई पर आया। इसकी तीव्रता जापान के भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर 4 मापी गई।

इसका केंद्र इबाराकी से 36.5 डिग्री उत्तर अक्षांश और 140.8 डिग्री पूर्व देशांतर पर था।

सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

आईएएनएस
टोक्यो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment