Ukraine में युद्ध समाप्त करें पुतिन : रामाफोसा

Last Updated 19 Jun 2023 12:09:32 PM IST

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा (Ramaphosa) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से यूक्रेन (Ukraine War) में युद्ध समाप्त करने की अपील की है।


दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा एवं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

रामाफोसा ने यह अपील छह अन्य अफ्रीकी देशों के साथ शांति मिशन के तहत शनिवार को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में पुतिन से मुलाकात के बाद की है।

गौरतलब है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) ने शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल से कहा था कि वह यूक्रेन की भूमि पर कब्जा करने के दौरान रूस के साथ होने वाली बातचीत में शामिल नहीं होंगे।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में रामाफोसा ने दोनों देशों (रूस एवं यूक्रेन) से युद्ध कैदियों को वापस करने का भी आह्वान किया और कहा कि रूस द्वारा निकाले गए बच्चों को घर लौटा दिया जाना चाहिए।

यूक्रेन पर रूस के कब्जे के दौरान सैकड़ों यूक्रेनी बच्चों को उनके परिवारों से जबरन अलग करने के मामले में अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने पुतिन पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है।

यूक्रेन के कखोव्का बांध को नष्ट करने के साक्ष्य मौजूद

अमेरिकी समाचारपा न्यूयार्क टाइम्स ने दावा किया है कि रूस द्वारा यूक्रेन के सबसे बड़े कखोव्का बांध को विस्फोट से नष्ट किये जाने का साक्ष्य मिले हैं। 

समाचार पत्र ने इंजीनियरों और विस्फोटक विशेषज्ञों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि जांच में इस बात के साक्ष्य मिले है कि बांध के कंक्रीट आधार में विस्फोटकों के जरिए इसे नष्ट किया गया था। रिपोर्ट में बताया गया है कि इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय कानूनी विशेषज्ञों के दल ने अलग से अपनी जांच में यूक्रेन की मदद की।

वार्ता
केपटाउन/न्यूयार्क


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment