Russia Ukraine War : आठ महीने से जारी लड़ाई के बाद यूक्रेन के बखमुत शहर पर रूस का कब्जा
रूस के रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defense of Russia0 ने रविवार तड़के दावा किया कि देश की निजी सेना ‘वैगनर’ (wagner army) ने रूसी सैनिकों की मदद से यूक्रेन (Ukraine) के बखमुत (Bakhmut) शहर पर कब्जा जमा लिया है।
![]() यूक्रेन के बखमुत शहर पर रूस का कब्जा |
इसके कुछ घंटों बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) ने यह कहते हुए इसकी पुष्टि कर दी कि बखमुत ‘अब केवल हमारे दिलों’ में है।
जापान (Japan) के हिरोशिमा में जी-7 समूह (G7 Hiroshima Summit) के शिखर सम्मेलन में जेलेंस्की (Zelensky) ने कहा कि उन्हें लगता है कि यूक्रेन ने इस शहर को गंवा दिया, लेकिन ‘आपको यह समझना होगा कि कुछ बचा नहीं है। उन्होंने सब कुछ बर्बाद कर दिया है।’ उन्होंने कहा, ‘आज बखमुत केवल हमारे दिलों में है। वहां कुछ नहीं बचा है।’
रूसी मंत्रालय का बयान उसके टेलीग्राम चैनल पर तब आया है, जब आठ घंटे पहले वैगनर के प्रमुख येवजेनी प्रिगोझिन ने भी ऐसा ही दावा किया था। उस समय यूक्रेनी प्राधिकारियों ने कहा था कि बखमुत के लिए लड़ाई अब भी जारी है। पूर्वी यूक्रेन के इस शहर पर नियंत्रण के लिए आठ महीने से जारी लड़ाई युद्धग्रस्त देश में सबसे लंबी और संभवत: सबसे खूनी लड़ाई है।
इस शहर के सोवियत काल के नाम का इस्तेमाल करते हुए रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘आत्यरेमोव्स्क सामरिक दिशा में वैगनर निजी सेना कंपनी ने दक्षिणी युद्ध समूह के तोपखानों और विमानों के सहयोग से आत्यरेमोव्स्क शहर के मुक्त कराने का अभियान पूरा कर लिया है।’ रूस की सरकारी समाचार एजेंसियों ने क्रेमलिन की प्रेस सेवा के हवाले से कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ‘वैगनर की हमलावर टुकड़ियों के साथ ही रूस के सशस्त्र बलों की इकाइयों के सभी सैनिकों को बधाई दी, जिन्होंने उन्हें आत्यरेमोव्स्क मुक्त कराने के अभियान को पूरा करने पर आवश्यक सहयोग दिया।’
टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, वैगनर के प्रमुख प्रिगोझिन ने कहा कि शनिवार दोपहर को बखमुत पूरी तरह से रूसी नियंतण्रमें आ गया। वीडियो में प्रिगोझिन के साथ छह लड़ाके नजर आ रहे थे और उनके पीछे खंडहर हो गई इमारतें दिख रही थीं, जबकि दूर से विस्फोट की आवाजें भी सुनाई दे रही थीं। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद यूक्रेन की उप रक्षा मंत्री हन्ना मलियार ने कहा था कि लड़ाई अब भी जारी है। उन्होंने कहा था, ‘स्थिति गंभीर है। अभी तक की स्थिति के अनुसार इस क्षेत्र में कुछ औद्योगिक और बुनियादी सुविधाओं पर हमारे सुरक्षा बलों का नियंतण्रबरकरार है।’
बखमुत और उसके आसपास आठ महीने से अधिक समय से लड़ाई जारी है। यदि रूसी सेनाओं ने बखमुत पर कब्जा कर लिया है, तो उन्हें अभी भी यूक्रेन के नियंतण्रवाले दोनेत्स्क क्षेत्र के बाकी हिस्से को अपने नियंतण्रमें लेने का बड़ा काम करना होगा। फिलहाल यह साफ नहीं है कि बखुमत में लड़ाई में किस पक्ष को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ी है। ऐसा माना जा रहा है कि शहर में रूस और यूक्रेन, दोनों के हजारों लोगों की जान गई है। हालांकि, किसी भी पक्ष ने मृतकों की संख्या का खुलासा नहीं किया है।
| Tweet![]() |