Syria: ISIS आतंकियों का हमला, 31 लोगों की कर दी हत्या
सीरिया में ISIS आतंकियों ने हमा क्षेत्र (Hama Area) में मशरूम चुनने गए 31 लोगों को मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है।
![]() Syria में ISIS आतंकियों का हमला, 31 लोगों की कर दी हत्या |
समझा जा रहा है कि आतंकी संगठन ISIS पर इनकी हत्या की है। इसी संगठन पर इस वारदात का आरोप लगा है।
इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सालों चले युद्ध के कारण आर्थिक तबाही झेल रहे सीरिया में ट्रफल लोगों की आय को बढ़ा सकता है। इससे देश के लोगों के पास पैसे आ सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार इस हमले में 12 सरकार के लड़ाके भी मारे जाने की खबर है, जबकि बाकी 20 आम नागरिक इनमें शामिल है।
घटना की जानकारी ब्रिटेन के मानवाधिकार संगठन सीरियन ऑब्जर्वेटरी ने दी है, सीरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी सना ने भी इसकी पुष्टि की है।
ब्रिटेन में स्थित एक मीडिया समूह सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि राजधानी दमिश्क से 115 मील (186 किलोमीटर) उत्तर में हामा शहर के पूर्वी बाहरी इलाके में सशस्त्र हमले के पीड़ितों में नागरिक और सैन्य कर्मी शामिल थे।
हालांकि, एजेंसी के मुताबिक ISIS के हमले में 26 लोग मारे गए हैं। मानवाधिकार संगठन ने ये भी बताया है कि एक अलग मामले में आतंकी संगठन ने 4 भेड़ चरा रहे लोगों की हत्या कर दी। वहीं, 2 को किडनैप कर लिया।
सूत्रों के अनुसार मोटरसाइकिल पर आए जिहादियों ने ऑटोमेटिक राइफल से गडरियों के एक समूह पर हमला कर दिया। वो इनकी भेड़ चुरा ले गए और 2 लोगों को भी किडनैप कर लिया।
आपको बता दे, 12 साल से चल रही जंग ने सीरिया की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है। ऐसे में मशरूम के सहारे लोग अपने घर चलाने को मजबूर हैं।
दरअसल, सीरिया के रेगिस्तानी मशरूम की दुनिया में काफी मांग है, ये काफी कीमती होता है। यही वजह है कि सरकार की पाबंदी के बावजूद लोग अकसर इन्हें चुनने के लिए दूर-दराज के रेगिस्तान में चले जाते हैं। जहां ये लोग आतंकियों के हमलों का शिकार हो जाते हैं। मानवाधिकार संगठन के अनुसार मशरूम चुनने के लिए फरवरी से अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। इनमें वो 15 लोग भी शामिल हैं जिनकी आईएसआईएस के आतंकियों ने मार्च में गर्दन काट दी थी।
| Tweet![]() |