पाकिस्तान के पंजाब में पुलिस थाने पर आतंकी हमले की कोशिश नाकाम
Last Updated 01 Feb 2023 10:14:39 AM IST
पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत की पुलिस ने मंगलवार रात मियांवाली जिले में एक आतंकवादी हमले को नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
![]() पाकिस्तान के पंजाब में पुलिस थाने पर हमले की कोशिश नाकाम |
पुलिस महानिरीक्षक पंजाब उस्मान अनवर ने मीडिया को बताया कि, आतंकवादियों ने अत्याधुनिक हथियारों से पुलिस थाने पर हमला किया और रात का फायदा उठाकर इमारत में घुसने की कोशिश की।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि इस घटना में कई आतंकवादी घायल हो गए, जो अपने साथियों की मदद से मौके से भाग गए।
अभी तक किसी समूह ने हमले का दावा नहीं किया है।
| Tweet![]() |